कुमाऊँ

जिला न्यायाधीश सुजाता सिंह ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नैनीताल। सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिला न्यायालय में जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुजाता सिंह की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में, जिला न्यायालय परिसर में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया एवं न्यायाधीश ने कहा कि वर्ष 2023 में पर्यावरण दिवस की थीम प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति  कई दशक पहले ही, पर्यावरण के संबंध में उत्पन्न होने वाले वैश्विक संकट को देखते हुए पर्यावरण दिवस मनाये जाने की शुरूआत की गयी है। बीते वर्षों में प्रकृति के प्रमुख घटक ,जल, जंगल, भूमि और वायुमंडल को कई प्रकार के असामान्य एवं अभूतपूर्व परिवर्तन, प्रभावित कर रहे है, यह दुष्प्रभाव इतना तीव्र है कि पृथ्वी, इसके वायु मंडल और सम्पूर्ण जीव जगत के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। मानव व्यवहार में लगातार नष्ट हो रही जैव विविधता एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आती है, इसके दुष्प्रभाव ग्लोबल वार्मिंग,चक्रवात आदि है। 

यह भी पढ़ें 👉  अधोडा के ग्रामीणों की फजीहत पीएमजीएसवाई नही ले रहा सुध:डॉ.हरीश बिष्ट
To Top

You cannot copy content of this page