कुमाऊँ

नियमितीकरण की मांग को लेकर लामबंद हुए कुमाउं मंडल विकास निगम के कर्मचारी

नैनीताल। संविदा कर्मचारियों के नियमतीकरण की मांग को लेकर बुधवार को कुमाऊं मंडल विकास निगम परिसर में संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम ने आंदोलन शुरू किया। इस मौके पर कुमाऊँ की सभी जनपदों से पहुंचे कर्मचारियों ने एक स्वर में नियमितीकरण के लिए आवाज उठाई। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि नैनीताल के साथ ही देहरादून के जीएमवीएन मुख्यालय में भी कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। जिसमें एक हजार से अधिक कर्मचारियों की नियमितिकरण की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि दोनों निगमों का एकीकरण करने से पूर्व सरकार एक हजार से अधिक दैनिक कर्मचारियों का नियमितिकरण करे। उन्होंने कहा कि गढ़वाल में चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है। वहीं कुमाऊं मंडल में भी आदि कैलाश की यात्रा मई से शुरू होगी। यदि कर्मचारियों की मांग को समय पर नहीं माना गया तो सभी कर्मी कार्यबहिष्कार को बाध्य होंगे। इस दौरान गौतम कुमार, पीतांबर दुमका, त्रिभुवन पुनेठा, तारा दत्त भट्ट, महेंद्र कुमार, रमेश कपकोटी, अनीता आर्य, रोमा खड़ायत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग:नैनीझील में डूबती महिला की नाव चालक ने बचाई जान:देखे वीडियो
To Top

You cannot copy content of this page