नैनीताल।विधायक सरिता आर्य व सांसद अजय भट्ट के प्रयासों के बाद अब मंगोली,बजून व रातीघाट मैं अब शराब की दुकान नही खोली जाएगी।जबकि ये दुकाने अब अन्य स्थानों पर खोली जाएगी।बता दे कि बीते बुधवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौपते हुए नैनीताल विधानसभा के मंगोली,बजून व रातीघाट से शराब की दुकानों को हटाने की मांग की है।विधायक सरिता ने कहा कि क्षेत्र भृमण के दौरान क्षेत्रवासियों ने उनसे उक्त स्थानों से शराब की दुकानों को हटाने की मांग की है।क्योंकि इन स्थानों पर मंदिर की दुकानों के चलते विश्वविख्यात कैंची धाम मंदिर,व स्कूलों से कम दूरी होने के चलते इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।जिससे आस पास का वातावरण खराब होने के साथ साथ लोगो में भी असंतोष बना हुआ है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




