धर्म-संस्कृति

कलश यात्रा के साथ दुर्गा पुरी धाम दुर्गा मंदिर बेतालघाट में श्रीमद देवी भगवत महापुराण का हुआ श्री गणेश

बेतालघाट। दुर्गा पुरी धाम दुर्गा मंदिर में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का बुधवार को नवरात्रों के पहले दिन कलश यात्रा के साथ श्रीगणेश हुआ। 30 मार्च को रामनवमी के दिन महाआरती, पूर्णाहुति व भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा। बेतालघाट स्थित दुर्गा पुरी धाम दुर्गा मंदिर में महंत रविशंकर गिरी की देखरेख में बुधवार को श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का शुभारंभ हुआ। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद पारंपरिक परिधानों में सजी धजी महिलाओं ने कौशल्या नदी से जल भरकर मुख्य बाजार क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली। और बेतालेश्वर महादेव व नकुवा बुबू मंदिर में जल चढ़ाकर मां दुर्गापूरी पावन धाम तक पहूंची।आगे पढ़े

आयोजको ने बताया कि पूर्वाग पंचांग, गणपति पूजन, देवी देवताओं का पूजन, मूल पाठ तथा हर रोज दो से शाम पांच बजे तक कथा व्यास आचार्य कृष्ण रावल कथा प्रवचन  करेंगे, जिसके बाद आरती प्रसाद वितरण किया जाएगा।तथा शाम छह से दस बजे तक भजन कीर्तन होगा। महंत रविशंकर गिरी ने बताया कि 30 मार्च रामनवमी के दिन महाआरती, पूर्णाहुति के बाद भंडारा होगा।कहा कि बुधवार से दुर्गा पूरी धाम मंदिर में 7 दिवसीय श्रीमद देवी भागवत का कलश यात्रा के साथ पूजन शुरू किया गया है।आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  पितृपक्ष प्रारंभ: तर्पण व पिंडदान की पूरी कहानी ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी की जुबानी

इस दौरान आचार्य प्रेम जोशी,यजमान पान सिंह जलाल,चम्पा जलाल,कृपाल सिंह भंडारी,दलीप सिंह नेगी,बालम सिंह बोहरा,तारा सिंह भंडारी,हरीश पांडे, विनोद तिवारी,नवीन चमकनी आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page