धर्म-संस्कृति

दुर्गा पूजा महोत्सव: कुमाउंनी,हरियाणवी व गढ़वाली गीतों का लगा तड़का, 7 वर्षीय अवर्णिका ने “घूमे-घूमे-घूमे दे” गीत पर किया जबरदस्त नृत्य: देखे वीडियो

नैनीताल। दुर्गा पूजा महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को महा सप्तमी के मौके पर नयना देवी मंदिर में पत्रिका लेइंग व सप्तमी पूजा,पुष्पांजलि,सुंदरकांड पाठ,देवी भोग संध्या आरती व अर्धरात्रि पूजा की गई। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में सैलानियों सहित स्थानीय निवासी मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए मंदिर में पहुंच गए थे,इस दौरान भक्तों ने पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया।वही डीएसए मैदान के मुख्य मंच पर उत्तराखंड की संस्कृति को जीवंत रखने के मकसद सांकृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुमाऊनी नेपाली वह हरियाणवी का लगा तड़का।

सांकृतिक कार्यक्रम में रविवार को कुमाउंनी परिधानों में सजी धजी आंचल कला केंद्र हल्द्वानी की टीम द्वारा छपेली नृत्य व नीलिमा ओ नीलिमा गढ़वाली आदि गीतों पर लोगो को झूमने को मजबूर कर दिया तो वही हरियाणा से पहूंचे कामिल एंड ग्रुप रोहतक दल के हरयाणवी होली फाग नृत्य तथा शिव स्तुति पर सैलानी भी थिरकने लगे,नरेंद्र साह जगाती स्कूल के बच्चो द्वारा संतोषी माता की स्तुति व नेपाली व कुमाउंनी गीतों पर आकर्षक नृत्य के जरिए समा बांध दिया।  

7 वर्षीय अवर्णिका जोशी द्वारा प्रख्यात लोक गायिका प्रियंका मेहर के घूमे-घूमे -घूमे दे गढ़वाली गीत पर लोगो को अचंभित कर दिया।बता दे कि अवर्णिका अपने नृत्य के जरिए कई बार नैनीताल सहित प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी है।

बारिश के बीच भी लोगो ने लिया सांकृतिक कार्यक्रम का लुत्फ।

रविवार को वीकेंड होने के चलते काफी संख्या में लोग नैनीताल पहूंचे हुए थे,जिसके चलते सांस्कृतिक मंच के पंडाल में हजारों की संख्या में सैलानियों सहित स्थानीय लोगो ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो का लुत्फ उठाया।और अचानक हुई तेज बारिश के बीच भी दर्शक छतरियों का सहारा लेकर कुमाउंनी,हरयाणवी,गढ़वाली व नेपाली गीतों पर झूमते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  इंसानियत की मिसाल नंदा देवी महोत्सव:डोला भृमण में मुस्लिम भाइयों ने भी की सेवा

मुख्य संयोजक त्रिभुवन फर्त्याल ने बताया कि हर वर्ष दुर्गा पूजा समिति अलग अलग थीम को लेकर महोत्सव का आयोजन करती है।इस वर्ष महोत्सव की थीम तीज त्यौहार रखने के पीछे मुख्य मकसद है कि रोजगार शिक्षा के चलते लोग गांवों से पलायन कर चुके है, जिसके चलते धीरे-धीरे युवा पीढ़ी अपने पारंपरिक तीज त्योहारों को भूलती जा रही है। इसलिए हमारा मकसद युवा पीढ़ी को अपने तीज त्यौहार व संस्कृति से रूबरू करना है।इसी के अंतर्गत बीते 10 वर्षों से दुर्गा पूजा कमेटी के तत्त्वाधान में दुर्गा पूजा सांकृतिक महोत्सव का सफल आयोजन किया जा रहा है। जिससे विभन्न संस्कृतियों से जुड़े हुए कलाकारों को उचित मंच उपलब्ध हो रहा है।

नवमी मंगलवार को उत्तराखंडी स्टार नाइट का मशहूर लोक गायिका माया उपाध्याय, इंदर आर्य समेत उत्तराखंड के मशहूर सांस्कृतिक दल अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे।

इस दौरान चंदन कुमार दास,नरदेव शर्मा,राकेश कुमार तृप्ति गुहा मजूमदार,सुमन साह, दिनेश चंद्र भट्ट,शंकर गुहा मुजूमदार,उमेश मिश्रा,मंजू रौतेला,सरस्वती खेतवाल,आशीष वर्मा,पीके शर्मा,एसपी चौधरी,दीपक गुरुरानी,विनोद पंत शिवराज नेगी आदि मौजूद रहे।

दुर्गा पूजा महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में हरियाणवी दल की प्रस्तुति
To Top

You cannot copy content of this page