धर्म-संस्कृति

दुर्गा पूजा महोत्सव: भक्तिमय हुई सरोवर नगरी,फूलों की हुई बरसात:देखे वीडियो

“थल की बजरा” व “तेरो लहंगा के भलो साजी रो” गीत पर ऑल सेंट की छात्राओं ने किया मनमोहक नृत्य….

नैनीताल। दुर्गा पूजा महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को सुबह महा अष्टमी पूजा समापन,पुष्पांजलि देवी भोग संधि पूजा समापन, संध्या आरती व दीपदान कार्यक्रमो का आयोजन किया गया,सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में सैलानियों सहित स्थानीय निवासी मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए मंदिर में पहुंच गए थे,इस दौरान भक्तों ने पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया।वही डीएसए मैदान के मुख्य मंच पर उत्तराखंड की संस्कृति को जीवंत रखने के मकसद से सांकृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोमवार को संस्कार संस्कृति कला केंद्र अल्मोड़ा के कलाकारों द्वारा शिव स्तुति का सुंदर मंचन किया,ऑल सेंट कॉलेज नैनीताल,की छात्राओं द्वारा “थल की बजरा” व “तेरो लहंगा के भलो साजी रो” गीत में किए गए आकर्षक नृत्य ने पंडाल में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। रिमझिम कुर्मांचल सांस्कृतिक दल ओखलकांडा के कलाकारों द्वारा कुमाऊंनी गीत छपेली पर सुंदर नृत्य किया।

सेंट जोंस कॉलेज के छात्रों द्वारा शिव तांडव का सुंदर मंचन किया। निशांत पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भी कुमाऊंनी भक्ति गीतों पर किए गए मनमोहक नृत्य ने पूरे पंडाल को भक्तिमय बना दिया। रोहतक हरियाणा से पहूंचे दल के महिला कलाकारों द्वारा विख्यात नृत्य घूमर के जरिए स्थानीय ही नही बल्कि सैलानियों का भी मन मोह लिया।

यह भी पढ़ें 👉  शाम भजनों की गूंज से गूंजा ताकुला, दिन में भंडारे का आयोजन

मुख्य संयोजक त्रिभुवन फर्त्याल ने बताया कि हर वर्ष दुर्गा पूजा समिति अलग अलग थीम को लेकर महोत्सव का आयोजन करती है।इस वर्ष महोत्सव की थीम तीज त्यौहार रखने के पीछे मुख्य मकसद है कि रोजगार शिक्षा के चलते लोग गांवों से पलायन कर चुके है, जिसके चलते धीरे-धीरे युवा पीढ़ी अपने पारंपरिक तीज त्योहारों को भूलती जा रही है। इसलिए हमारा मकसद युवा पीढ़ी को अपने तीज त्यौहार व संस्कृति से रूबरू करना है।इसी के अंतर्गत बीते 10 वर्षों से दुर्गा पूजा कमेटी के तत्त्वाधान में दुर्गा पूजा सांकृतिक महोत्सव का सफल आयोजन किया जा रहा है। जिससे विभन्न संस्कृतियों से जुड़े हुए कलाकारों को उचित मंच उपलब्ध हो रहा है।

नवमी आज शाम उत्तराखंडी स्टार नाइट में मशहूर लोक गायिका माया उपाध्याय, इंदर आर्य समेत उत्तराखंड के मशहूर सांस्कृतिक दल अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे।

इस दौरान चंदन कुमार दास,नरदेव शर्मा,राकेश कुमार तृप्ति गुहा मजूमदार,सुमन साह, दिनेश चंद्र भट्ट,शंकर गुहा मुजूमदार,उमेश मिश्रा,मंजू रौतेला,सरस्वती खेतवाल,आशीष वर्मा,पीके शर्मा,एसपी चौधरी,दीपक गुरुरानी,विनोद पंत शिवराज नेगी आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page