कुमाऊँ

दुर्गा पूजा कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित

नैनीताल। रविवार को अध्यक्ष चंदन कुमार दास की अध्यक्षता में सेवा समिति भवन में दुर्गा पूजा कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी वर्षों में दुर्गा पूजा महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर  विचार विमर्श किया गया। तथा वरिष्ठ सदस्यों द्वारा आगामी वर्ष में दुर्गा पूजा के आयोजन हेतु कार्य योजना एवं बजट बनाने पर जोर दिया गया। तथा आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन हेतु प्रथम नवरात्रि से ही नगर एवं नगर से जुड़े अन्य क्षेत्रों में प्रचार प्रसार के किए जाने पर जोर दिया गया जिसमें नगर पालिका प्रशासन एवं जिला प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग:नैनीझील में डूबती महिला की नाव चालक ने बचाई जान:देखे वीडियो

सभा में डॉली भट्टाचार्य, सीमा दास,  रश्मि राणा, चंचला बिष्ट, तृप्ति गुहा मजूमदार, मोमिता गुहा मजूमदार, कुसुमलता सनवाल, अल्पना रॉय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page