
नैनीताल।नगर के स्नोव्यू वार्ड के सभासद जितेंद्र पांडे जीनू के प्रयासों से ब्रे साइड स्कूल में आरोग्य केंद्र का पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल व ईओ रोहिताश शर्मा ने उद्धाटन किया।जिसके बाद अब स्नो व्यू वार्ड सहित आस पास के वार्डो के लोगो को भी इसका लाभ मिलेगा।खासकर महिलाओं व बुजर्गो को पहले छोटी मोटी तकलीफ के लिए भी बीड़ी पांडे अस्पताल या अन्य जगह जाना पड़ता था जिसमे उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।वही अस्पताल खुल जाने के बाद क्षेत्र वासियों ने सभासद जीनु सहित नगर पालिका का आभार व्यक्त किया है तो सभासद ने भी सरकार नगर पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल सहित ईओ रोहिताश शर्मा का आभार जताया है। इस दौरान प्रेणा संगठन,खुशाल रावत,नारायण सिंह कार्की,गौरव जोशी,ललित पांडे,बच दा आदि मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




