क्राइम

डीएसबी परिसर बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा ने लगाई फांसी

कुमाऊं विश्वविद्यालय डीएसबी परिसर नैनीताल की एक छात्रा के द्वारा अपने घर में अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली गई।  जानकारी के अनुसार रामपुर जनपद के उत्तराखंड से लगे सीमावर्ती ग्राम गोकुलनगरी निवासी उत्तम हलदर की 21 वर्षीय पुत्री उप्रीति हलदर नैनीताल के डीएसबी परिसर में बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।

परिजनों के अनुसार उप्रीति गत 27 जनवरी को नैनीताल से अपने घर आई थी। घर आने पर उसके बर्ताव में कोई भी बदलाव नहीं लगा। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने के लिए गई थी। साढ़े आठ बजे के बाद वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली। रात करीब ढाई बजे परिजन उठे तो उन्होंने उसे आवाज दी, तो कमरे से कोई हरकत नहीं हुई। अनहोनी की आशंका में परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से उसके कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो अन्दर का नजारा देख कर वो हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें 👉  6 अक्टूबर को लेकसिटी हैप्पी होम डांडिया नाइट की रहेगी धूम
To Top

You cannot copy content of this page