कुमाऊँ

भवाली में पेयजल किल्लत,व्यापार मंडल अध्यक्ष ने जल संस्थान कार्यालय में की तालाबंदी

भवाली: भवाली क्षेत्र में चरमराई पेयजल व्यवस्था पर व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे ने आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही क्षेत्रवासियों के साथ जल संस्थान पहुंच कर कार्यालय में ताला बंदी की।

वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे ने कहा कि अप्रैल शुरू से सभी वार्डो में पेयजल समस्या से लोग जूझ रहे हैं। पूर्व में सुबह शाम पानी चलाया जाता था, अब एक समय पानी सप्लाई किया जा रहा है। जिससे लोगो को पानी नही मिल पा रहा है। उस पर भी कई लोग मोटर लगाकर पानी चढाते है। कई बार लिखित मौखिक शिकायत भी विभगिया अधिकारियों को की गई। लेकिन कोई कार्यवाई नहीं हो रही है सिर्फ आश्वाशन ही दिए जा रहे है। जिससे क्षेत्रवासियों में अत्यधिक रोष व्याप्त है।

वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष पांडे ने कहा कि अब विभाग ऐसी पिकअप से पानी बांट रहा है। जो लोगो तक नही पहुँच पा रही है। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो जनता सड़को पर उतरने को मजबूर होंगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटकों की कार घुसी दुकान के भीतर

वहीं विधायक सरिता आर्य ने मौके पर पहुंच कर बमुश्किल मामला शांत कराया और क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के जल संस्थान को सख्त निर्देश दिए। साथ ही विधायक सरिता आर्य ने कहा क्षेत्र में जहां पानी, पाइप लाइन की समस्या है वह इस्टीमेट तैयार कर मुझे दे मैं उन्हें विधायक निधि से धनराशि उपलब्ध कराऊंगी।

सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि भूमिगत रूप से नगर में पानी की सप्लाई दी जाती है। अभी पानी का लेवल कम है। अन्य वैकल्पिक व्यवस्था भी देखी जा रही है। जल्द पिकअप के लिए कार्रवाई की जाएगी।

To Top

You cannot copy content of this page