कुमाऊँ

रामगढ़ रोड व भवाली बाजार में पेयजल संकट व्यापार मंडल अध्यक्ष ने जल संस्थान से पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की करी मांग

भवाली: भवाली में पेयजल समस्या बढ़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वार्डों में जल संस्थान टैंकरों से पानी पहुंचा रहा है।

क्षेत्रवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे ने जल संस्थान के अधिकारियों से वार्ता कर टैंकर मंगवा कर क्षेत्रवासियों के लिए पेयजल की व्यवस्था की। साथ ही विभाग से जल्द से जल्द नगर में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई।

वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे ने बताया कि रामगढ़ रोड में बीते एक पखवाड़े से पानी की समस्या होने से लोग अत्यधिक परेशान हैं। विभाग के अवर अभियंता को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है। वहीं त्यौहारी सीजन होने से लोगों में आक्रोश है।

जिसके चलते बीते रोज अध्यक्ष नरेश पांडे ने जल संस्थान के उच्च अधिकारियों से कहकर टैंकर मंगाया और लोगों को पीने का पानी मिल सका।

साथ ही व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे ने कहा कि सोमवार को भवाली बाजार क्षेत्र में भी पानी की किल्लत से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिसके चलते उनके द्वारा जल संस्थान के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द से भवाली बाजार और आस पास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की गई।
साथ ही व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द नगर के सभी वार्डों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो मजबूरन क्षेत्रवासियों के साथ जल संस्थान कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  शाम भजनों की गूंज से गूंजा ताकुला, दिन में भंडारे का आयोजन

वहीं विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा नगर में पेयजल व्यवस्था को जल्द ही दुरुस्त करने का आश्वासन दिया गया।

जिसके चलते अवर अभियंता हरीश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि नगर के कुछ घरों में परेशानी है। काम किया जा रहा है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से की जायेगी।

To Top

You cannot copy content of this page