कुमाऊँ

जन संवाद दिवस ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश सिंह बिष्ट ने सुनी लोगो की समस्याएं

भीमताल। बुधवार को जन संवाद दिवस के मौके पर ब्लॉक सभागर भीमताल में ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने लोगो की समस्याओं को सुना व उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान सोनगांव द्वारा शिक्षक तैनाती की समस्या को रखा गया। साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपनी समस्याओं को रखा।चक बहेड़ी व हैडियागांव  के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियो ने मुख्य पैदल मार्ग पर बाहरी व्यक्ति द्वारा बाउंड्री कराने का आरोप लगया। वही ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि रा प्रा वि सूर्या गांव स्कूल की मरमत का कार्य व  पनियाबोर व ढूंगसिल के विद्यालय की मरम्मत का कार्य जल्द ही किया जायेगा। इस दौरान समाज कल्याण, मनरेगा, जल संस्थान कृषि विभाग ,उद्यान विभाग से संबंधित मुद्दे छाए रहे। इस दौरान  बीडीओ के एन शर्मा, ग्राम प्रधान जया बोहरा, लता पलड़िया, सरस्वती रोतेला, रजनी बोरा, गरिमा, टीना, प्रताप सिंह, बबलू चनियाल,गुमान सिंह सम्मल, महेश भण्डारी,प्रेम महरा, धर्मेंद्र शर्मा उमेश पलड़िया, नवीन क्वीरा, दुर्गा दत्त पलड़िया डॉo ममता जोशी, कैलाश गोस्वामी, बीना बेनवाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मातृशक्ति का स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम योगदान:ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट
To Top

You cannot copy content of this page