

















आज भवाली में आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा भवाली मंडल अध्यक्ष जतिन खत्री और महामंत्री हर्ष कुमार ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ आप पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। भवाली कांग्रेस कार्यालय में नगर अध्यक्ष हितेश साह ने नवांगतुक सदस्यों का फूल माला पहनाकर कर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया और साथ ही नगर कांग्रेस कमेटी में जतिन खत्री को नगर उपाध्यक्ष व हर्ष कुमार को नगर सचिव मनोनीत किया।
इस दौरान हितेश साह ने सभी नव पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहाँ कि वे कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जुट जाएं। भाजपा के कुशासन से जनता त्रस्त हो चुकी है। महंगाई व बेरोजगारी की मार झेल रही जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। अब कांग्रेस ही जनता को राहत दिला सकती है। वही नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अफसर अली ने बताया अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता भी हमारे संपर्क में आ रहे है। दो तीन दिनों में वो भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर सकते है।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, नगर अध्यक्ष हितेश साह, नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अफसर अली, इरदीश खान, नन्दबल्लभ सुयाल, भुवन लाल साह, मोती देवी, हरेन्द्र आर्य, मोहम्मद सैफ आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



























































लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
