चुनाव

भाजपा युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल,संजीव आर्य को विजई बनाने का लिया संकल्प

गरमपानी: उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधान सभा चुनाव होने जा रहे है लेकिन राजनीतिक पार्टियों में दल बदल अभी भी जारी है। इसी क्रम में गरमपानी में भाजपा युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए।

सुयालबाड़ी गरमपानी कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष जेडी कत्युरा के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य को भारी मतों से विजय दिलाने का संकल्प लिया।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष जेडी कत्युरा, पूर्व विधायक संजीव आर्य के पीआरओ भुवन आर्या, कांग्रेस महिला ब्लॉक अध्यक्ष हंसा सुयाल, पुष्कर पनौरा, तरुण कंडवाल, मदन सुयाल ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी लोगों को विधिवत सदस्यता दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की राजनीति सबसे निम्न स्तर की:नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य

भाजपा छोड़ कर प्रमोद गुडवन्त मंत्री युवा मोर्चा, मनोज भंडारी मड़ल महामंत्री, पूरन सिंह बिष्ट मंत्री युवा मोर्चा, भूपेन्द्र सिंह भंडारी, नन्दन सिंह बिष्ट सदस्य युवा मोर्चा, आनन्द सिंह सदस्य युवा मोर्चा, भुवन सिंह सदस्य युवा मोर्चा, सूरज वर्मा, बाला दत सुयाल, चन्दन सिंह ग्राम प्रभारी आदि ने कांग्रेस का हाथ थामा।

वहीं ब्लॉक अध्यक्ष जेडी कत्युरा ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सभी लोगों का पार्टी में स्वागत किया और उन्होंने कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा युवामोर्चा के सभी पदाधिकारीयों को उनके सम्मान एवं उचित स्थान बनाये रखने का आश्वासन दिया।

To Top

You cannot copy content of this page