नैनीताल। 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल सकते हैं और जनप्रतिनिधि द्वारा चुनाव प्रचार अभियान भी तेज कर दिया गया है, जिसको लेकर नैनीताल विधानसभा सीट से भाजपा कांग्रेस सहित आम आदमी पार्टी द्वारा घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है।
नैनीताल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य द्वारा भी घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है बुधवार को नगर के मल्लीताल भाजपा चुनावी कार्यालय में करीब 100 लोगों द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण की गई।
प्रत्याशी सरिता आर्य ने भाजपा में शामिल हुए लोगो का आभार बयक्त किया और ही उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व का वे आभार बयक्त करती है कि पार्टी द्वारा उन भरोसा जताया गया है और वे पार्टी के भरोशे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी, साथ ही प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में व भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत आगामी 10 मार्च को नैनीताल विधानसभा सहित पूरे प्रदेश में भाजपा का परचम लहरा कर एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
