स्वास्थ्य

ओखलकांडा में वायरल संक्रमण के चलते दर्जनों मवेशियों की मौत

ओखलकांडा। ओखलकांडा ब्लॉक के पतलोट व कूकना ग्राम पंचायत क्षेत्र में बीते कुछ समय से पालतू जानवरों गाय,भैंस व बैलों की अज्ञात बीमारी के चलते मौत हो रही है।ग्रामीणों के शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नही की जा रही है जिससे ग्रामीणों में काफी रोष बना हुआ है।

स्थानीय निवासी दीपक टम्टा ने बताया कि बीते कुछ समय से पालतू जानवरों में वायरल संक्रमण के चलते जानवर बीमार पड़ रहे है,और कई की मौत भी हो चुकी है।स्थानीय पशु चिकित्सकों द्वारा इलाज के बाद भी ठीक नहीं हो रहे हैं।जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा उच्च अधिकारियों से भी संपर्क किया पर उनसे संपर्क नही हो पा रहा है।कहा कि उनके द्वारा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में भी कई बार फोन किया पर कोई भी फोन नही उठाता है।आगे पढ़ें….

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मदन सिंह ने बताया कि बीते कुछ समय से ओखलकांडा विकासखंड के पतलोट व कूकना ग्राम पंचायत में अज्ञात बीमारी से पालतू जानवर गाय भेस व बैलों के शरीर पर फोड़े हो रहे है और फिर उनकी खाल झड़ने लग रही है जिसके चलते दर्जनों लोगों की दुधारू गायों की मौत हो चुकी है जिसको लेकर उनके द्वारा ओखलकांडा पशु चिकित्सा प्रभारी से जल्द टीम भेजकर मवेशियों को बीमारी से निजात दिलाने की मांग की है। मदन सिंह नोलिया ने बताया कि लक्ष्मण सिंह का बैल डूंगर सिंह नौलिया  चंदन सिंह त्रिलोक सिंह नेगी कुंवर सिंह नेगी नारायण सिंह माधवानंद गोपाल दंत डूंगर सिंह हयाद सिंह कैलाश सिंह कृष्णा राम रुद्र राम रमेश राम शेर सिंह देवकी देवी चंदन सिंह नारायण सिंह कमल सिंह सुरेश चंद्र गणेश सिंह गंगा सिंह दीवान सिंह आदि लोगो के बीमारी के चलते मवेशियों की मौत हो चूजी है।इसलिए सभी लोगो को उचित मुआवजा दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ध्येय संस्था की संस्थापक पूजा जोशी ने छात्रों व महिलाओ को निशुल्क वितरित किए कंप्यूटर व सिलाई मशीनें
To Top

You cannot copy content of this page