कुमाऊँ

डीएम गर्ब्याल ने हाट बाजार का निरीक्षण कर महिलाओं की हौसला अफजाई की।

नैनीताल। नगर पालिका परिषद नैनीताल की ओर से मल्लीताल पुराना घोड़ा स्टैंड पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हाट बाजार की शुरुआत की  गयी है। शुक्रवार को इसका  निरीक्षण करने पहूंचे जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने हाट बाजार की सराहना करते हुए स्वयं सहायता समूह महिलाओं की हौसला अफजाई की।

 डीएम के निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल, पूजा चंद्रा और पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने संयुक्त रूप से डीएम का सम्मान किया और उन्हें कुमाऊंनी ऐपण भेंट किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने वहां लगे सभी 26 स्टॉलों के उत्पादों

को देखा। इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जिले के सभी नगर पालिका परिषदों में हाट बाजार की शुरुआत की जा रही है, ऐसा करने से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटक भी पहाड़ी उत्पादों के बारे में जान सकेंगे। उन्होंने कहा कि कोटाबाग, रामगढ़, नैनीताल, भीमताल, ओखलकांडा, बेतालघाट आदि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं इस पहल से जुड़कर अपने स्थानीय उत्पादों को बेचने की मुहिम से जुड़ी हैं, जो महिला सशक्तिकरण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 3,396 समूह की रजिस्टर्ड हैं। शहरों में भी स्वयं सहायता समूह में  महिलाएं कार्यरत हैं। इसलिए ऐसी पहल से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि नगर पालिका की ओर से हाट बाजार लगाने का क्रम आगे भी जारी रहेगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  एक देश एक चुनाव केवल ध्यान भटकाने का भाजपाई मुद्दा:नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य
To Top

You cannot copy content of this page