राजनीति

बेतालघाट में मंडल कार्यकर्ताओं ने मनाया सीएम का जन्मदिन, CHC बेतालघाट में मरीजों को वितरित किए फल

बेतालघाट: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बोहरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया साथ ही पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।

इसी के साथ मंडल कार्यालय बेतालघाट में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर मिष्ठान वितरण कर सीएम के दीर्घायु जीवन की कामना की। तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा और महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चम्पा जलाल की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट में मरीजों को फल वितरण किया गया ।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि 16 सितम्बर 1975 को पिथौरागढ़ में जन्मे पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड के एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनकी अगुवाई में किसी पार्टी की लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी हुई। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखण्ड अपने इस लोकप्रिय मुख्यमंत्री का जन्मदिवस यानि 16 सितम्बर को संकल्प दिवस के रूप में मनाने जा रहा है। सभी ने मुख्यमंत्री के दीर्घ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  जमीयत उलेमा-ए-हिंद शहर नैनीताल की नई कार्यकारिणी का गठन

मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बोहरा ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री युवा जोश के साथ उत्तराखंड प्रदेश सफलता के नए आयाम रच रहा है, उत्तराखंड प्रदेश को श्रेष्ठ प्रदेश बनाने में मुख्यमंत्री द्वारा अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, मुख्यमंत्री प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं। सीएम महत्वपूर्ण निर्णय लेकर प्रदेश हित में कार्य कर रहे हैं। इसी के साथ कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को गांव-गांव पहुंचाने तथा ग्रामीणों को लाभान्वित करने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, चंपा जलाल, विमला देवी, रितु तिवारी, विमला उप्रेती, भगवती बोहरा, चित्रा जैडा़, आनंदी खुल्बे, दलीप सिंह नेगी, दीपक रिखाड़ी, पंकज जोशी, किशन बुधौडी़, हरीश पांडे, माधो सिंह बोहरा, राम सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page