राजनीति

पीएम की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर मंडल अध्यक्ष कुंदन चिलवाल के नेतृत्व में रामगढ़ में फूंका कांग्रेस का पुतला

रामगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने बीते रोज पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की घटना को साजिश करार दिया भाजपा ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब की कांग्रेस सरकार से सवाल किया कि राज्य की पुलिस ने क्या जानबूझकर प्रधानमंत्री के सुरक्षा दस्ते को झूठा आश्वासन दिया, कैसे प्रदर्शनकारी उनके काफिले तक पहुंचे और जब सुरक्षाकर्मियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क साधने की कोशिश की तो क्यों कोई संवाद नहीं किया गया। घटना के बाद से ही  भाजपा कार्यकर्ताओं में पंजाब सरकार के खिलाफ काफी रोष है। और जगह-जगह भाजपा द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के जन्मदिन पर क्रॉस कंट्री दौड़ का हुआ आयोजन


गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष कुन्दन चिलवाल के नेतृत्व में पंजाब की कांग्रेस सरकार व कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस का पुतला दहन किया।

मंडल अध्यक्ष कुन्दन चिलवाल ने कहा पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा आतंकवादियों के साथ मिलकर कल जो पंजाब में प्रधानमंत्री के विरुद्ध षडयंत्र रचा गया रामगढ़ मंडल सहित भीमताल विधान सभा के भाजपाई उसकी कठोर शब्दों में निंदा करते हैं।
इस दौरान महामंत्री हेमराज नयाल कोषाध्यक्ष योगेश कबड्वाल लक्ष्मण मेवाड़ी,अभिषेक नेगी,संजय सनवाल, घनश्याम आर्या,हरीश आर्या आदि मौजूद रहे

To Top

You cannot copy content of this page