राजनीति

भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

नैनीताल। रविवार को तल्ला बगड़ पंगुट मे भाजाप मंडल कार्यसमिति की बैठक का बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट व मंडल प्रभारी दिनेश खुल्बे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने  स्वागत भाषण के जरिए उद्घाटन सत्र का शुभारंभ किया जिसके बाद संयोजकों व प्रभारियों के साथ मन की बात कार्यक्रम पर चर्चा की गई। तथा जोशीमठ आपदा पर चर्चा की गई,तथा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।आगे पढ़ें

जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कार्यकर्ताओ को आगामी तीन माह तक होने वाले कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि प्रत्येक शक्ति केंद्र व बूथों पर होने वाले कार्यक्रमों को गंभीरता से लेना होगा।आगे पढ़ें

विधायक सरिता आर्य ने सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा की और कहा कि सरकार द्वारा वर्ष में तीन सिलेंडर मुफ्त में दिए जाने के वादे को पूरा किया गया है। वही नकल अध्यादेश कानून लाने वाला पहला राज्य बना है। समापन भाषण में कम्लेनदू सेमवाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के संगठन के लिए ईमानदारी से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलना तय है। मंडल उपाध्यक्ष विवेक वर्मा ने कहा कि जी 20 में भारत की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित होंगे जिससे पूरे विश्व को भारत की संस्कृति की जानकारी मिलेगी,मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट द्वारा उत्तराखंड सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी बैठक में रखी गई।आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  एक देश एक चुनाव केवल ध्यान भटकाने का भाजपाई मुद्दा:नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य

मंडल उपाध्यक्ष लाल सिंह द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव रखा गया राजनीतिक प्रस्ताव उपाध्यक्ष लाल सिंह द्वारा रखा गया जिसको सभासद कैलाश रोतेला द्वारा अनुमोदन किया गया।आगे पढ़ें

कार्यसमिति का संचालन महामंत्री मोहन नेगी व मोहित लाल साह द्वारा किया गया। इस दौरान मंडल की कार्यसमिति में शक्ति केंद्र के सभी 13 शक्ति केंद्र के संयोजक व प्रभारी मौजूद रहे। 

To Top

You cannot copy content of this page