राजनीति

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा

नैनीताल। भाजपा विधानसभा की चारों मंडलों की कार्यसमिति के बैठक शनिवार को राज्य अतिथि ग्रह में संपन्न हुई। जिसमें वक्तओं ने केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों में विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी चुनावों में एकजुटता से सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया। विधायक सरिता आर्या ने कहा कि राज्य व केन्द्र की डबल इंजन  प्रदेश में विकास के नित नए आयाम छू रही है।  बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी पुष्कर काला ने सभी कार्यकताओं को मार्गदर्शन करते हुए पार्टी के इतिहास बावत जानकारी दी।बैठक में जिला महामंत्री रंजन बर्गली, आईटी संयोजक अमित चौधरी, सोशल मीडिया संयोजक संजय पांडे,अरूण कुमार जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल सहित चारोें मंडलों के अध्यक्ष पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, सभासद, शक्ति केन्द्रों के संयोजक बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नैनीताल आनंद सिंह बिष्ट व संचालन भानु पंत व महामंत्री मोहित साह ने किया।इस दौरान शांति मेहरा,लाल सिंह बिष्ट,भूपेंद्र बिष्ट,मनोज जोशी,खजान डंगवाल,सभासद मोहन नेगी,प्रेमा अधिकारी,भगवत रावत,कैलाश रौतेला,गजाला कमाल,सागर आर्य,मीनू बुडलाकोटी,मोहित साह,रोहित भाटिया,सलमान जाफरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जमीयत उलेमा-ए-हिंद शहर नैनीताल की नई कार्यकारिणी का गठन
To Top

You cannot copy content of this page