कुमाऊँ

वन बीट अधिकारी संघ की बैठक में तमाम बिंदुओं पर चर्चा

वन विश्राम भवन सौनी में वन बीट अधिकारी संघ शाखा अल्मोड़ा की एक औपचारिक बैठक व नव नियुक्त समस्त वन आरक्षियों का स्वागत किया गया। साथ ही नव नियुक्त वन आरक्षियों को विधिवत संगठन की सदस्यता दिलाई गयी।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष वन बीट अधिकारी संघ उत्तराखण्ड हर्षवर्धन गड़िया एवम अतुल भगत, वरिष्ठ सयुक्त महामंत्री, प्रदेश उपस्थित रहे।

वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता बलवन्त भण्डारी, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा वन बीट अधिकारी संगठन व संचालन हरेंद्र सतवाल वृत्त उपाध्यक्ष उत्तरी कुमाऊं वृत्त द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में सिविल सोयम वन प्रभाग व अल्मोड़ा वन प्रभाग की विभिन्न रेंजों से उपस्थित वन बीट अधिकारियों द्वारा फील्ड स्तर पर आ रही समस्याओं पर चर्चा की गयी तथा प्रभाग स्तरीय समस्याओं के उचित समाधान हेतु एक शिष्टमंडल तैयार कर प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा व प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम से भेंट वार्ता करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य शिविर को लेकर ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस की बैठक

बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विभाग में वन दरोगा पद पर मृतक आश्रित नियुक्ति पर गहरी नाराजगी जताई गई साथ ही अतिरिक्त भत्ते देने, लंबित पारिश्रमिक का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई गई। सर्वसम्मति से तय हुआ कि संगठन की मजबूती व कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा।

इस दौरान प्रभागीय संगठन महामंत्री खजाना सिंह मेहता, अतुल भगत, रोशन कुमार, त्रिभुवन उपाध्याय, किशोर चंद्र, महेश अमलीया, पूनम पंत, बबिता नेगी, कविता मेहता, तनुजा पाठक, हर्षिता पाण्डेय, दीपा बिष्ट, मंजू कबडोला, हिम्मत बोरा, गणेश चंद्र, गणेश पलड़िया, राजीव पांडेय, धीरज सजवान, घनानंद भट्ट, हेमंत नयाल, कुबेर आर्या, नवीन तिवारी, अर्जुन बोरा, संजय भण्डारी, आशीष आर्य, प्रकाश जोशी, प्रकाश कुमार, कमल नेगी, राजेन्द्र बगडवाल, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page