धर्म-संस्कृति

देवी मंदिर चौक बाजार धनियाकोट में 251 दिए जलाकर मनाया गया दीपावली पर्व

बेतालघाट: बेतालघाट, खैरना , गरमपानी, धनियाकोट क्षेत्र में दीपों का त्यौहार दीपावली महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घरो में विशेष पूजा अर्चना के साथ सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की गई। वहीं खैरना बाजार मे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए खैरना पुलिस की टीम दिनभर मुस्तैदी से जुटी रही।

दीपावली महापर्व के अवसर पर देवी मंदिर चौक बाजार धनियाकोट में ग्रामीणों ने 251 दिए जलाकर दीपोत्सव मनाया। महिलाए पारंपरिक वेशभूषा पहनकर मंदिर पहुंची और भजन कीर्तन किए गए। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव:बारिश के खलल के बाद मेले में लौटी रौनक लोगो ने जमकर की खरीदारी

वहीं खैरना बाजार क्षेत्र में भी गांवों से लोग खरीदारी करने पहुंचे। चौकी पुलिस खैरना की टीम चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार के नेतृत्व में दिनभर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटी रही।

इस दौरान लाभांशु सिंह कमलेश जलाल त्रिलोक सिंह पान सिंह कुंदन सिंह नवीन सिंह राजेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page