कुमाऊँ

देवभूमि फिर हुई कलंकित 63 वर्षीय दरिंदा डरा धमकाकर पोती की उम्र की छात्रा के साथ करता था दुष्कर्म…स्कूल में पुलिस के जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पीड़ित छात्रा ने बताई आपबीती

देवभूमि उत्तराखंड में फिर एक बार दानव ने  रिश्तों को कलंकित कर दिया है। बीते 4 फरवरी को अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर थाने के अंतर्गत स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम में गए पुलिस कर्मियों से एक छात्रा ने उसके साथ हो रहे दुष्कर्म की बात बता दी। छात्रा ने महिला उप निरीक्षक मोनी टम्टा को बताया कि एक व्यक्ति सुरेंद्र सिंह उर्फ सूर सिंह उसके साथ दुष्कर्म करता है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। जिसे सुनाने पुलिस कर्मी भी तुरंत एक्शन में आ गए। थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी ने उक्त गंभीर मामले से एसएसपी अल्मोड़ा को अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा लौटी अपने ससुराल,मां के जयकारों से गुंजायमान हुई सरोवर नगरी,24 कैरेट शुद्ध सोने की गहनों से हुआ मां का श्रृंगार

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र सिंह उर्फ सूर सिंह, उम्र-63 वर्ष पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम छानी, पोस्ट ल्वेशाल थाना सोमेश्वर, को महज दो घंटे में गिरफ्तार कर धारा 376सी/506 भ 5/6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

To Top

You cannot copy content of this page