चुनाव

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ चुनाव,अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद महासचिव सोनू सहदेव उपाध्यक्ष रवि कुमार तथा उप सचिव विक्की सिलेलान

नैनीताल। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल शाखा तीन पदों के लिए शुक्रवार को मतदान किया गया वही उपसचिव पद के लिए विक्की सिलेलान निर्विरोध चुने गए। नगर पालिका सभागार में शाम चार वजे तक मतदान किया गया।जिसके बाद मतगणना हुई।

अध्यक्ष पद के लिए धर्मेश प्रसाद तथा कमल सिलेलान, महासचिव पद के लिए सोनू सहदेव तथा कमल कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए रवि कुमार व संजय पवार के बीच मुकाबला था। चुनाव अधिकारी महेंद्र लाल व अमित सहदेव ने बताया कि कुल 193 मतदाता थे। जिनमे से 178 लोगो ने अपने मतों का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए धर्मेश कुमार को 97 तथा कमल कुमार को 68 मत प्राप्त हुए वहीं 13 रद्द हुए,जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए रवि कुमार को 97 तथा संजय पवार को 70 मत हासिल हुए जबकि 11 रद्द हुए, महासचिव पद के लिए रवि कुमार को 64 तथा सोनू सहदेव को 103 मत हासिल हुए जबकि 11 रद्द हुए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बैंक के सहयोग से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक इंद्र आर्या ने लोगो को थिरकने पर किया मजबूर

चुनाव संपन्न कराने में महेश कुमार,संजय भगत,मनोज चौहान,मनोज कुमार,राहुल,अनिल कटियार,जगदीश, सुनील खोलिया,शिवराज नेगी आदि लोगो का योगदान रहा।

उपाध्यक्ष रवि कुमार
अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद
महासचिव सोनू सहदेव
उप सचिव विक्की सिलेलान
To Top

You cannot copy content of this page