राजनीति

भीमताल विधानसभा में असीमित रोजगार की सम्भावनाओ के बाद भी विकास का स्प्ष्ट विजन ना होना पलायन का बड़ा कारण:कांग्रेस नेता मनोज शर्मा

धारी। भीमताल विधानसभा से कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने शुक्रवार को बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के दूसरे कार्यालय के एक वर्ष बीतने के बाद भी भीमताल विधानसभा में विकास का चक्का रुका हुआ है।आये दिन विभिन्न जन समस्याओं के अभाव में युवा पलायन को मजबूर हो रहा है। क्षेत्र में असीमित रोजगार की सम्भावनाओ के बाद भी जनप्रतिनिधियों के पास विकास का स्प्ष्ट विजन ना होना पलायन का बड़ा कारण बना हुआ है। काश्तकार स्पष्ट कृषि नीति ना होने के अभाव से परेशान है। युवा रोजगार के लिए परेशान है। महिलाये महंगाई से परेशान है। मोटर मार्ग बुरी तरह से बदहाल है।कई स्थानों में विगत वर्षो आई आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग के हिस्से खतरे का बड़ा कारण बने है।स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है।  विभिन्न जगहों में भिन्न भिन्न प्रकार का कृषि बीमा देकर बीमा कम्पनियां काश्तकारों का शोषण कर रही है। तथा बीमा कम्पनियों से सरकार काश्तकारों को उचित बीमा नही दिलवा पा रही है।आगे पढ़ें…..

यह भी पढ़ें 👉  एक देश एक चुनाव केवल ध्यान भटकाने का भाजपाई मुद्दा:नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य

ओखलखांडा ब्लॉक में टेली मेडिसिन की बात कर सरकार ने खूब वाह वाही लूटी लेकिन वर्तमान में वह टेली मेडिसिन गायब हो चुकी है।ओखल कांडा ब्लॉक का स्वास्थ्य केंद्र भी सुविधाओ के आभाव है।ऐसे में सरकार के बड़े बड़े वादे भीमताल विधानसभा में झूठे साबित हो रहे है।कहा कि विकास के चक्के को चलाने के लिए व जनता के हितो के संरक्षण के लिए जल्द बड़ा आंदोलन किया जायेगा।उन्होंने कहा कि वे इस आंदोलन के लिए शीघ्र पूरे विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसम्पर्क कार्यक्रम शुरू करेंगे,और सोई सरकार को जगाने के लिये जल्द बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

To Top

You cannot copy content of this page