नैनीताल। नगर पालिका ने पार्किंग चुंगियों की निविदा जारी कर दी गई है जिसको लेकर सभासद मनोज साह जगती ने नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पालिका द्वारा पार्किंग और चुंगियों की निविदा जारी कर दी गई है जिससे पालिका की आय में बढ़ोतरी होगी साथ ही उन्होंने कहा कि निविदा में पहली बार अनुभव की शर्त रखी गयी है अगर इसको हटा दिया जाता है तो अधिक से अधिक लोग टेंडर प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं जिससे पालिका की आय में और ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




