नैनीताल।शेर का डांडा वार्ड के सभासद अंकित चंद्रा ने नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल व ईओ रोहिताश शर्मा को ज्ञापन देते हुए कहा है कि एक वर्ष का कार्यकाल हो चुका है और अभी तक उनके वार्ड में कोई भी विकास कार्य नही हो पाए है।जबकि क्षेत्रफल के हिसाब से उनका वार्ड सबसे बड़ा है।उनके वार्ड में कई स्थानों पर सड़क निर्माण,रेलिंग निर्माण,सीढ़ी निर्माण,प्रकाश व्यवस्था के लिए 20 विद्युत पोल सहित अन्य कार्य किए जाने है।साथ ही उनका वार्ड जंगल क्षेत्र में आता है।जिससे अक्सर जंगली जानवरों का भय भी बना रहता है।जिसके लिए करीब 20 लाख रुपए की बजट की जरूरत है।कहा कि अब पालिका द्वारा पार्किंग व चुंगीयो की निविदा की जा रही है जिससे पालिका को लगभग 15 से 20 करोड़ की आय होगी।और टेंडर प्रक्रिया होने के एक माह के भीतर उनके वार्ड में विकास कार्य नही किए गए तो वे पालिका के खिलाफ धरना देने पर मजबूर होंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




