क्राइम

ओखलकांडा सुनकोट बारात में दूल्हे को मारी गोली गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर 

भीमताल। नैनीताल जनपद भीमताल ब्लॉक के दुरस्थ ब्लॉक ओखलकांडा के सुनकोट में दीवान राम के यहाँ देवीधुरा निवासी दीवान सिंह के पुत्र विजय की बारात आयी थी तभी अचानक बारात में से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दूल्हे के कंधे पर गोली चला दी हादसे में दूल्हा घायल हो गया और उसको उपचार के लिए चंपावत ले जाया गया जहाँ से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। गोली कांड के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया वहीं घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद मुक्तेश्वर पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है अभी तक गोली मारने वाले का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बैंक के सहयोग से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक इंद्र आर्या ने लोगो को थिरकने पर किया मजबूर
To Top

You cannot copy content of this page