कुमाऊँ

दो सूत्रीय मांगों को लेकर फरसौली रोडवेज कार्यशाला में दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

भवाली। उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी संगठन की दो सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार से शुरू हुई। कर्मचारियों ने फरसौली रोडवेज कार्यशाला में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रखा।

वहीं निगम की उपेक्षा के कारण संगठन ने बुधवार की मध्यरात्रि से कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया था। गुरुवार को कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कर्मचारियों द्वारा नियमितीकरण व समान कार्य समान वेतन देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

संगठन के अध्यक्ष चन्द्र कांत ने बताया कि मांगे नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि संविदा श्रेणी तीन हजार कर्मी है। सालों से नियमतिकरण की मांग की जा रही है। लेकिन निगम प्रबंधक उपेक्षा कर रहा है। अगर नियमतिकरण नहीं किया गया और समान कार्य समान वेतन नहीं दिया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  राज-राजेश्वरी नंदा महोत्सव:नवमी पर धर्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई मां की आराधना सभासद जगाती ने की मेले की अवधि बढ़ाए जाने की मांग

इस दौरान संजय प्रसाद, सतनाम सिंह अखिलेश जोशी,हिमांशु आर्य, जगदीश जोशी,अरुण कुमार, पवन कुमार, नवीन चन्द्र आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page