कुमाऊँ

कुमाऊं मंडल में 10 करोड़ की लागत से होगा कैथलैब का निर्माण: केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट

नैनीताल। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रविवार को नैनीताल मे भारत सरकार व  हिन्दुस्तान  पेट्रोलियम कारपोरेशन  लिमिटेड  के कार्पोरेट सोशल रिस्पासिबिलिटी के सौजन्य से सीएसआर मद के अंतर्गत 26 लाख के सफाई उपकरणो को नगर पालिका पर्यावरण के मित्रो एव नगर के विभिन्न स्कूलों को वितरित किए। अजय भट्ट ने कहा कि आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे साथ ही कुमाऊ मंडल मे शीघ्र 10 करोड़ की लागत से कैथलैब की स्थापना की जायेगी जिसके लिए 9 करोड मिल चुके है ताकि लोगों को अपने हाट की बिमारी के इलाज के लिए बाहर ना जाना पडे। उन्होंने कहा कि आज देश  माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अनेक बुलंदियों को छू रहा है वही देश विदेश में माननीय प्रधानमंत्री जी को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है यही कुशल नेतृत्व का परिणाम है उन्होंने कहा केंद्र व प्रदेश की सरकार आम जनहित लगातार विकास के कार्य कर रही है। कहा कि नैनीताल के बलियानाला भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के निर्माण कार्यो, श्मशानघाट, रानीबाग नैनीताल रोव-पे परियोजन,नैनीताल शहर मे गैस पाईप लाईन का विस्तार के कार्यो  के अलावा अन्य जन हित से जुडे कार्य भी पारम्भ किये जायेगे। वही बीआरओ के शिवालिक परियोजना ने जोशीमठ- मलारी मार्ग पर पैदल आवाजाही के लिए वैकल्पिक रास्ता तैयार कर लिया है। रास्ता बनने से करीब 20 सीमावर्ती गावों में कनेक्टिविटी स्थापित हो गई है।आगे पढ़ें……

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के जन्मदिन पर क्रॉस कंट्री दौड़ का हुआ आयोजन

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि गोपाल बिष्ट मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, जिला महामंत्री रंजन बरगली,शांति मेहरा, अरविंद पडियार,मनोज जोशी,विमला अधिकारी,सभासद मोहन नेगी,सपना बिष्ट,तारा राणा,गजाला कमाल,कैलाश रौतेला,भगवत रावत,मनोज जगाती,रोहित भाटिया,संतोष कुमार,सुरेश चंद्रा,एसडीएम राहुल शाह,ईओ आलोक उनियाल,धर्मेश प्रसाद,सोनू सहदेव,शिवराज नेगी आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page