21 मई देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जहाँ पूरे देश में कांग्रेसी उनको याद कर रहे थे। वही नैनीताल में कांग्रेसी विधानसभा चुनाव में मिली हार के गम से अभी तक नही उभर पाए है। शायद इसलिए कांग्रसी राजीव गांधी के पुण्यतिथि को ही भूल गए। जबकि इससे पूर्व हर साल कांग्रेसी तल्लीताल कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद करते थे और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का प्रण दते थे।
बता दे कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भारत की साक्षरता दर में सुधार करने के लिए कई उत्कृष्ट और क्रांतिकारी प्रयास किए। उनकी सरकार ने 1986 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की घोषणा की.इसके तहत पूरे देश में उच्च शिक्षा व्यवस्था का आधुनिकीकरण और विस्तार हुआ। उनके ही शासनकाल में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) और जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना हुई।















लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
