कुमाऊँ

भवाली में कांग्रेसियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का किया पुतला दहन

भवाली। धामी सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा लगातार कांग्रेस के खिलाफ की जा रही टिप्पणियों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। इसी क्रम में भवाली के घोड़ाखाल तिराहे पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर आक्रोशित कांग्रेसियों ने एकजुट होकर भाजपा मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।वहीं वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार अब अपनी हदे पार कर रही है। अब यह अनर्गल बयान बर्दाश्त नही किया जाएगा। भाजपा अपने गिरेबान में देखे। नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल ने बताया कि भाजपा मंत्री गणेश जोशी का अनर्गल बयान दिया गया है। बेरोजगारों से 15 से 20 लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। इसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। डबल इंजन की सरकार का कोई पहिया चलने लायक नही है। महंगाई चरम सीमा में है। 2024 में आने वाले चुनाव में जनता जवाब देने जा रही है।आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  मातृशक्ति का स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम योगदान:ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट

पीसीसी सदस्य खष्टी बिष्ट ने कहा कि सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा लगातार कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विवादास्पद बयानबाजी की जा रही है। मंत्री गणेश जोशी ऎसी बयानबाजी करके अपनी शैक्षिक योग्यता को जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री गणेश जोशी ऎसी बयानबाजी करके उत्तराखंड की अस्मिता को चोट पहुंचा रहे हैं। ऎसे गैर जिम्मेदार मंत्री को तत्काल मंत्रीमंडल से बर्खास्त करना चाहिए।आगे पढ़ें

इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष पंकज बिष्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष दयाल आर्या, पूर्व पालिका अध्यक्ष भुवन अधिकारी, पीसीसी सदस्य नंदन सुयाल, खष्टी बिष्ट, सुजान रजवार ,आनंद बिष्ट,इदरीश खान, हरेंद्र आर्य, अफसर अली, रमेश आर्य, माया पंत, पंकज, लोकेश जोशी, योगेश कुमार, पीयूष नेगी, राहुल कुमार भावेश जोशी मनीष,पवन आदि मौजूद रहे।

,

To Top

You cannot copy content of this page