राजनीति

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश,नैनीताल में आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण

नैनीताल। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया है जो कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर काफी महत्वपूर्ण है। शनिवार को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के बाद नैनीताल में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया तथा आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया।आगे पढ़ें….

पूर्व सांसद डॉ महेंद्र सिंह पाल व नगर महिला कांग्रेस की अध्यक्षा डॉ भावना भट्ट के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी की गई।जिसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि बजरंगबली व न्याय के देवता शनिदेव के आशीर्वाद से कर्नाटक की जनता ने आज ऐतिहासिक फैसला दिया है जिस प्रकार से धर्म ,जातिवाद व नफरत की राजनीति पर भारत जोड़ने की पहल सफल रही है, नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल अपने शीर्ष नेतृत्व व कर्नाटक की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त करती है।इस दौरान पूर्व दर्जा मंत्री रमेश पांडे, मुन्नी तिवारी ,सरस्वती खेतवाल, सभासद निर्मला चंद्रा,बंटू आर्या, त्रिभुवन फर्त्याल ,सुनीता आर्या,गीता मंडल ,आशा भट्ट ,शुभम बिष्ट, सुशीला बिष्ट,चंपा सनवाल,मनोज भट्ट, नरेंद्र सक्सेनाआदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जमीयत उलेमा-ए-हिंद शहर नैनीताल की नई कार्यकारिणी का गठन
To Top

You cannot copy content of this page