कुमाऊँ

रसोई गैस के दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने केंद्र सरकार का किया पुतला दहन

नैनीताल। रसोई गैस के दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है वही नैनीताल में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।आगे पढ़ें

गुरुवार को नगर के मल्लीताल पंत भारत में नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के विरोध में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।आगे पढ़ें

नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने कहा कि पहले से ही सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते महंगाई चरम सीमा पर पहुंची हुई है,वही फिर से रसोई गैस के दामों में वृद्धि कर सरकार ने आम जनता की जेब में डाका डालने का काम किया है।आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस पर मेले के दुकानदारों ने लगाया अभद्रता का आरोप

इस दौरान कुंदन बिष्ट,मुकेश जोशी मोंटू,सभासद पुष्कर बोरा,सरस्वती खेतवाल,सभासद सुरेश चन्द्रा,कमलेश तिवारी,राजेंद्र ब्यास,कमल जोशी,जुनेद कैलाश अधिकारी,बंटू आर्य,तारा गंगोला,पीके शर्मा,जेके शर्मा, ललित बोरा आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page