
रामगढ़। पंचायत चुनाव में नैनीताल जनपद से भाजपा को अधिकांश सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा है।वही रामगढ़ ब्लॉक के सुपी जिला पंचायत सीट से भी निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख पुष्पा नेगी ने 1700 मतों से भाजपा प्रत्याशी को हरा कर सुपी सीट अपने नाम कर ली है।बता दे कि पुष्पा नेगी रामगढ़ ब्लॉक की लगातार दो बार की ब्लॉक प्रमुख भी रह चुकी है।वही अब चर्चा है कि कांग्रेस पुष्पा नेगी को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अपना सनर्थन दे सकती है क्योंकि कांग्रेस के पास भी करीब 7 सदस्य है तो वही पुष्पा नेगी के पास भी तीन से चार सदस्य बताए जा रहे है।बता दे कि पुष्पा नेगी के पति लाखन सिंह नेगी ने बीते विधानसभा चुनाव में उतरे थे और तीसरे स्थान पर रहे थे।हालांकि 2027 विधानसभा में भी वे चुनाव लड़ने जा रहे है।






















लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
