चुनाव

कांग्रेस ने खैरना में फूंका चुनावी बिगुल, लोगों का उमड़ा हुजूम


खैरना। फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अलर्ट मोड पर आ चुकी है और चुनावी जनसभा मे भी होने लगी है।
मंगलवार को जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल नैनीताल विधानसभा के निवर्तमान विधायक संजीव आर्य पूर्व विधायक सरिता आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। रैली में काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे हुए थे।
जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड में जनता का विकास करने के बजाय पार्टी का विकास किया है महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है युवा आए दिन बेरोजगार होते जा रहे हैं।
निवर्तमान विधायक संजीव आर्य ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों के समर्थन के चलते 2022 में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में गैस सिलेंडर 400 का था जो कि भाजपा की सरकार में 900 तक पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  हंस वनाग्नि प्रबंधन समितियां हुई सम्मानित
To Top

You cannot copy content of this page