चुनाव

कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य ने भवाली में किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, जीत की भरी हुंकार

कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य ने भवाली में किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन जीत की भरी हुंकार

भवाली: नैनीताल विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी संजीव आर्य ने भवाली पहुंचकर कर चुनावी कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया।

वहीं संजीव आर्य के नामांकन के बाद भवाली पहुंचने पर भवाली नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

साथ ही सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी के उम्मीदवार संजीव आर्या को भारी मतों से विजई बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य ने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम सब नैनीताल विधान सभा के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 14 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस पर मेले के दुकानदारों ने लगाया अभद्रता का आरोप

कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दयाल आर्य द्वारा किया गया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेश साह, पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, पीसीसी सचिव खष्टी बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष मीना बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page