राजनीति

गरमपानी में भाजाप मंडल कार्यसमिति का आयोजन,नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

गरमपानी। बुधवार को महिला सभागार गरमपानी में मंडल की प्रथम मंडल कार्यसमिति का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह बिष्ट ने किया। वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य, मुख्य वक्ता गजराज बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल, मंडल प्रभारी कुंदन चीलवाल, मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री भगवत सिंह व राकेश कपिल द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता का फूल मालाओं व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।आगे पढ़ें

कार्यसमिति में नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रभारी कुंदन चिलवाल ने आगामी कार्यक्रमों को संगठन के माध्यम से प्रत्येक बूथ तक करने वाली कार्यकारिणी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। साथ ही कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव व पंचायती चुनाव के लिए शक्तिकेंद्रों व बूथों का गठन कर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करने के लिए कहा गया। पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की विशेष योजना बनाने का आह्वाहन किया। इसी के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार करने के लिए आह्वाहन किया।इसी के साथ कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के महत्व, G 20 की अध्यक्षता पर सरकार की उपलब्धि और जोशीमठ आपदा पर सरकार की रणनीति और कार्यवध्ता, सरल ऐप के उपयोग, नकल विरोधी अध्यादेश और राजनीतिक प्रस्ताव, बजट के विषय में जानकारी दी।आगे पढ़ें

विधायक सरिता आर्य द्वारा सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया ।  उन्होंने सभी पदाधिकारीयों से पूर्ण मनोयोग से सरकार और संगठन के बारे में आम जनता तक बात रखने की अपील की। जिसमें उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ को आमजन तक पहुंचाने को कहा।आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  सड़क में मिट्टी के ढेर ने ले ली थी नैनीताल घूमने आए पांच छात्रों के की जान

मुख्य वक्ता गजराज बिष्ट द्वारा कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल बनाकर एक अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में काम करने का आह्वान किया। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  द्वारा किए गए तमाम विकास कार्यों और आम जनता के कार्यों को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने का संकल्प लेने के लिए कहा।गजराज बिष्ट ने मन की बात कार्यक्रम के विषय में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में पूरे देश की छवि व केंद्र सरकार की दिशा आ जाती है। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि अब आप कार्यकर्ता नहीं रहे आपको पार्टी का पदाधिकारी बनाया गया है इसलिए सभी को गंभीरता बरतनी चाहिए।इस दौरान मंडल गरमपानी की नवगठित कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, मंडल मंत्री, मीडिया प्रभारी, आईटी संयोजक, सोशल मीडिया प्रभारी और समस्त मोर्चों के नव मनोनित मंडल मोर्चा अध्यक्षों का परिचय व सम्मानित किया गया।आगे पढ़ें

इसी के साथ कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल, कार्यकारिणी सदस्य कार्यसमिति में मौजूद रहे

To Top

You cannot copy content of this page