कुमाऊँ

कैंची में आम आदमी पार्टी की बैठक,संगठन सचिव हेम आर्य ने सरकार पर साधा निशाना

भवाली। गुरुवार को कैची में आम आदमी पार्टी संगठन सचिव नैनीताल सह प्रभारी हेम आर्य की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओ की एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें आने वाले निकाय व लोकसभा चुनाव की तैयारियां को लेकर विचार विमर्श किया गया। संगठन सचिव हेम आर्य ने कहा कि बूथो को मज़बूत करने के लिए हर बूथ पर दस-दस कार्यकर्ताओ को जोड़ना होगा।तथा लोगो की समस्याओं को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाना होगा।और सरकार की नाकामयाबियों को जन जन तक पहुंचाना होगा।उन्होंने सरकार पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई चरम पर पहूंच चुकी है जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है।बेरोजगारी भी बढ़ती जा रही है।नोकरियों में धांधली के चलते युवा सडको पर उतर चुके है।लेकिन सरकार के कानों में जु तक नही रेंग रही है।आगे पढ़ें.….

यह भी पढ़ें 👉  अधोडा के ग्रामीणों की फजीहत पीएमजीएसवाई नही ले रहा सुध:डॉ.हरीश बिष्ट

इस दौरान मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत,बेतालघाट मंडल अध्यक्ष मनोज बधौनी, हेम चन्द्र सति,सूरज कुमार,पिताम्बर पांडे,संतोष नेगी,पंकज अधिकारी, मान सिंह नेगी,सन्तोष जोशी,केएस बिष्ट,देवेन्द्र सिंह,  सरिता देवी,टीका सिंह किरोला,मनोज कुमार, शंकर लाल चौधरी,देवेन्द्र सिंह राणा,विपिन चन्द्र बधानी, उदय लाल,बीरबल टमटा,जीवन चन्द्र आर्य आदि लोग मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page