कुमाऊँ

भारतीय गौ क्रांति मंच के सहयोग से आयोजित गौ कथा का समापन

नैनीताल। भारतीय गौ क्रांति मंच के सहयोग से मल्लीताल स्थित गोवर्धन कीर्तन हाल में आयोजित गौ कथा का समापन हो गया।
कथा के समापन पर  कथा व्यास सीता शरण महाराज ने कहा कि दीपक जलाने के लिए गाय की भी की आवश्यकता है वह केवल गाय के दूध से ही मिल सकता है।

कथा पर प्रवचन देते हुए कहा कि नैनीताल ऋषि-मुनियों वह मां नैना देवी की भूमि है। ऐसी पावन भूमि पर गौ कथा का आयोजन किया जा रहा है जो कि शहरवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। कहा कि बिना गौ माता के हमारे सोलह संस्कार नही हो सकते है। गौमाता जीवन के साथ भी और मरने के बाद भी धर्म की सेतु है। कहा कि जिस दिन गौमाता राष्ट्रमाता घोषित हो जाएगी उस दिन फिर से दोबारा भारत विश्व गुरुवार सोने की चिड़िया बन जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  6 अक्टूबर को लेकसिटी हैप्पी होम डांडिया नाइट की रहेगी धूम

इस दौरान हेमा, गीता ,कमला, नंदा देवी ,जानकी बिष्ट, अंजली चौधरी, पुष्पा मेलकानी, हर्ष जलाल, तुलसी, जया , विजय भट्ट, भावना रावत आदि शामिल थे। गौ कथा का शुभारंभ डॉ सरस्वती खेतवाल, कैलाश सुयाल , रश्मि शर्मा व कृष्ण चंद शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

To Top

You cannot copy content of this page