कुमाऊँ

भीमताल झील में स्वच्छता अभियान

हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन ने भीमतला झील में चलाया स्वच्छता अभियान।

भीमताल। झील संरक्षण को लेकर तालाब किनारे फैली गंदगी हटाने व झील के पानी को निर्मल व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए बीते कई वर्षों से सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी,हिमालय जन सेवा फाउंडेशन,युवाओं व सामाजिक संगठनों द्वारा झील के संरक्षण को लेकर मुहिम चलाई जा रही है।

शुक्रवार को भी भीमताल झील व उसके आसपास फैले कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। साथ ही जल संरक्षण को लेकर पांच दर्जन पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने सभी लोगों का कार्यक्रम सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया, साथ ही हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन की संस्थापक डॉ.फरहा खान ने जल संरक्षण व भीमताल झील के संरक्षण में सभी से अपना योगदान करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल जोशी बने सेवा पखवाड़ा मंडल संयोजक

इस दौरान पूर्व चैयरमैन राजेश नेगी,हिमांशु दानी, हर्षल कन्नोजिया, निधि जोशी, ऋषभ जोशी, कमल जोशी, नीरज जोशी, श्रीजा, संजना, पवित्र, सुनील, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गणेश सिंह सुयाल, मत्स्य निरीक्षक कुंवर सिंह बगडवाल, सिंचाई विभाग सहायक अभियंता आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page