कुमाऊँ

हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन के नेतृत्व में भीमताल झील में चलाया गया स्वच्छता अभियान

भीमताल। रविवार को हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन के नेतृत्व में ग्रीन आर्मी के सदस्यों सहित दर्जनों युवाओं ने भीमताल झील व उसके आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। तथा कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारण किया साथ पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों से झील को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। झील प्रेमी सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र ब्रजवासी ने जिला प्रशासन और झील से जुड़े विभागों से झील की सफाई के लिए विशेष अनुरोध किया।और नगर की जनता एवं झील से जुड़े व्यवसाइयों से स्वच्छता बनाए रखने कि अपील की है। फाउंडेशन अध्यक्षा डॉ फरहा खान ने बताया की आगे भी सफाई अभियान समय-समय पर जागरूकता के लिए चलाया जाएगा। इस दौरान अक्षय कुमार, सारा खान, गोविन्द प्रसाद, सुरेश चन्द्रा, राजेन्द्र प्रसाद, विक्की आर्या, प्रियान्शु प्रसाद, जाहिद सुनील आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के जन्मदिवस पर केक काटकर चलाया स्वच्छता अभियान
To Top

You cannot copy content of this page