नैनीताल। नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि गांधी जैसे महान व्यक्तित्व जिन्हें देश ही नहीं पूरे विश्व में सत्य व अहिंसा के पुजारी के रूप में जाना जाता है, उस महान व्यक्तित्व के हत्यारे का महिमामंडन करने पर अपने को देशभक्त पार्टी कहने वाली वर्तमान भाजपा सरकार से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत के खिलाफ कार्रवाई कर,उन पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान अपने को राष्ट्रवादी पार्टी कहने वाली भाजपा के असली राष्ट्रवाद के चेहरे को दर्शाता है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
