शिक्षा

नैनीताल ऑल सेंट्स कॉलेज मे धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस कार्यक्रम। 

नैनीताल। नगर के ऑल सेंट्स कॉलेज में शुक्रवार को किस्मत कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमे कक्षा एक से पांच तक की नन्ही छात्राओं ने प्रतिभाग किया व विद्यालय के सभागार मे अविस्मरणीय रंग बिखेरे। 

कार्यक्रम की शुरूआत नन्हे बच्चों द्वारा ‘हॉली जॉली क्रिसमस’ गीत पर नृत्य प्रस्तुति से की गयी। तथा क्वायर ने क्रिसमस के गीत गए व सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने जॉय टू द वर्ल्ड, साइलेंट नाइट, वी थ्री किंग्स, हार्क द हेरल्ड एंजेल्स सिंग, जिंगल बैल जैसे दुनिया भर मे प्रचलित क्रिसमस  कैरेल गाकर अनूठा सामाँ बाँधा। 

बच्चों ने ईसा मसीह के जन्म की अद्भुत घटना का मंचन किया व अपनी नाट्य प्रतिभा का परिचय देते हुए ईसा मसीह के जन्म के महात्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। वही संता क्लॉज को अपने बीच देखकर छोटे बड़े सभी के चेहरे खिल उठे। 

यह भी पढ़ें 👉  मंगलवार से पितृपक्ष प्रारंभ दो अक्टूबर कृष्ण पक्ष की अमावस्या को विसर्जन:ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी

अंत मे विद्यालय की प्रधानाचार्या किरन जरमाया ने बताया कि क्रिसमस का उत्सव सभी के बीच प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है व हमें आपस मे सद्भाव व सौहार्द के साथ रहना सिखाता है। श्रीमती जरमाया ने क्रिसमस के उपहार देकर खुशी बाँटने की भावना का उल्लेख भी किया तथा चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी को भेंट दी।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की कक्षा पांच की छात्राओं इरा ढाका व साइशा चड्ढा ने किया।

इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या सहित सभी छात्राएं, शिक्षक गण व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page