चुनाव

मुख्यमंत्री पीआरओ दिनेश आर्य ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया चुनावी अभियान

नैनीताल। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा कांग्रेस दोनों ही पार्टियों द्वारा चुनाव प्रचार प्रसार अभियान तेज कर दिया है नैनीताल विधानसभा सीट भाजपा की और से टिकट के प्रमुख दावेदारों में शामिल मुख्यमंत्री के पीआरओ दिनेश आर्य भी ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर चुनाव प्रचार अभियान में जुट चुके हैं।
दिनेश आर्य ने आज ग्राम रूसी, मंगोली, खमारी, थापला, जलाल गांव का दौरा किया तथा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना वह संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान पान सिंह खैनी,अरविंद पडलिया,केशव दत्त पंत वरिष्ठ कार्यकर्ता, हितेश खैनी, हेम बहुखण्डी उपाध्यक्ष मण्डल नैनीताल, तूषार बिष्ट,गिरिश चन्द्र आर्य, नवीन कनवाल, डुंगर मेहरा, गणेश सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, नीमा बुढ़लाकोटी, देवेन्द्र बुढ़लाकोटी, देवेन्द्र प्रसाद बुढ़लाकोटी, कुन्दन सिंह बिष्ट बुथ अध्यक्ष थापला, रघुवर सिंह पूर्व प्रधान, जगत सिंह, चन्दन सिंह, भुवन सिंह बिष्ट, शिव सिंह, गोधन सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव:बारिश के खलल के बाद मेले में लौटी रौनक लोगो ने जमकर की खरीदारी
To Top

You cannot copy content of this page