चुनाव

तख्त बदल दो ताज बदल दो मियां बीवी का राज बदल दो,भीमताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे


नैनीताल। आगामी 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसको लेकर आप सभी राजनीतिक पार्टियों का चुनाव प्रचार प्रसार व आरोप- प्रत्यारोप ही चरम सीमा पर पहुंच चुका है।
भीमताल विधानसभा सीट से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भी प्रत्याशी दान सिंह भंडारी के लिए जमकर चुनाव प्रचार प्रसार किया जा रहा है और यह दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रत्याशी विधायक राम सिंह कैड़ा व उनकी पत्नी ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा पर जमकर निशाना भी साधा जा रहा है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा व ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा द्वारा अपने ग्रह ब्लॉक ओखलकांडा में तक कोई विकास कार्य नही किए गए है, तो बाकी तीन ब्लॉक में क्या विकास कार्य हुए होंगे।
बता दें कि ओखलकांडा ब्लॉक में अच्छी पकड़ रखने वाले केडी रुबाली जिन्होंने 2017 विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन अब रुबाली भी राम सिंह कैड़ा के खिलाफ हो चुके हैं। और कांग्रेस प्रत्याशी दान सिंह भंडारी का समर्थन कर रहे हैं, ऐसे में क्या कैड़ा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग:नैनीझील में डूबती महिला की नाव चालक ने बचाई जान:देखे वीडियो
To Top

You cannot copy content of this page