शिक्षा

चंद्र लाल साह जन्म शताब्दी समारोह का समापन

नैनीताल। चंद्र लाल साह जन्म शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडे, वरिष्ठ पत्रकार गोविंद पंत राजू, पद्माश्री अनूप साह, आलोक साह,ने संयुक्त रूप से  कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।आगे पढ़ें

एसडेल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।मोहन लाल साह बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा शगुनाखर के माध्यम से स्वागत गीत प्रस्तुत किया।तत्पश्चात अनूप साह द्वारा सभी का स्वागत किया गया।वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द पंत राजू द्वारा चन्द्र लाल साह स्मृति व्याख्यान दिया गया जिसमे उन्होंने चन्द्र लाल साह बुज्यू के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वो नए नए प्रयोग कर लोगों को चौंकाते रहते थे।उनकी सोच अग्रगामी थीं। वो समय से आगे सोचने थे।एनटीएमसी के सचिव राजेश साह द्वारा जगदीश साह के जीवन पर प्रकाश डाला और ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया गया।पूर्व मुख्य सचिव इंदू कुमार पांडे ने अपने संस्मरण सुनाते हुवे बुज्यू को याद किया।आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  जमीयत उलेमा-ए-हिंद शहर नैनीताल की नई कार्यकारिणी का गठन

मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हर्षवंती बिष्ट ने चन्द्र लाल सह बूजू को नमन करते हुवे कहा कि वो बहुत दृढ़ संकल्प के व्यक्ति थे और पर्वतारोहियो को प्रेम किया करते थे।आज बच्चो को मोबाइल तथा कंप्यूटर से बचाने के लिए पर्वतारोहण काफी उपयोगी है।पहले पर्वतारोहण केवल ऊंचाई नापने  के लिए होता था पर आज ये बहुआयामी हो गया है। न्यायमूर्ती रविंद्र मैठाणी ने अपने संस्मरणों को साझा कर चन्द्र लाल साह  बूजू को याद किया।प्रो. शेखर पाठक द्वारा माननीय न्यायमूर्ति को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

To Top

You cannot copy content of this page