धर्म-संस्कृति

चंद्र ग्रहण:सूतक सुबह 5:38 से शाम 6:19 तक, चंद्रमा राहु व केतु से पीड़ित लोगों को करना होगा सफेद वस्तुओं का दान: ज्योतिषाचार्य डॉ मंजू जोशी

मंगलवार 8 नवंबर को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण है।  एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, अमेरिका के अतिरिक्त यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पूर्व सूतक काल प्रारंभ होगा। सूतक काल का समय प्रारंभ होगा प्रातः 5:38 से सायं 6:19 तक। सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे एवं सभी शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।( देव पूजा इत्यादि 5:29 से पूर्व ही कर ले)

ग्रहण का स्पर्श काल रहेगा दोपहर 1:38 पर

 मध्यकाल 4:29 मिनट पर। भारत में चंद्र ग्रहण 5:19 मिनट से प्रारंभ।

ग्रहण का मोक्ष सायं काल 6:19 पर होगा। 

ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। किसी भी धारदार हथियार का प्रयोग करने से बचें। सुई का प्रयोग ना करें। निद्रा से परहेज करें। इसके अतिरिक्त धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन करें। गीता रामायण का पाठ करें।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग:नैनीझील में डूबती महिला की नाव चालक ने बचाई जान:देखे वीडियो

जिन जातकों की कुंडली में चंद्रमा राहु से पीड़ित हो केतु से पीड़ित हो या फिर चंद्रमा शनि के साथ विष दोष उत्पन्न  हो रहा हो ऐसे जातकों को चंद्र ग्रहण के दिन सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ फल कारक होगा।

ज्योतिषाचार्य डॉ मंजू जोशी

839 5806 256

To Top

You cannot copy content of this page