राजनीति

चंपावत उपचुनाव: नैनीताल विधानसभा की टीम ने संभाला पुष्कर धामी के प्रचार की कमान

31 मई को होने जा रहे चंपावत उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के तौर पर सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अपना नामांकन दर्ज करा दिया जिसके बाद जीत को लेकर भाजपा प्रत्याशी पुष्कर धामी नैनीताल विधायक सरिता आर्य सहित भाजपा नेताओं ने टनकपुर में एक बैठक आयोजित कर जीत के लिए रणनीति तैयार की गई।

बैठक के बाद विधायक सरिता आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री के विकास कार्यों को देखते हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पुष्कर धामी भारी बहुमत से जीत दर्ज करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंपावत की जनता का मुख्यमंत्री को भारी समर्थन मिल रहा है।

इस दौरान पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा नैनीताल मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी बेतालघाट मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बोहरा वरिष्ट नेता डॉ भुवन आर्य सहित टनकपुर के युवा मोर्चा महिला मोर्चा आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डोला भृमण के दौरान पुलिस की खराब यातायात व्यवस्था श्रद्धालुओं की मुसीबत:निवर्तमान सभासद मोहन नेगी

बता दे कि नैनीताल विधायक सरिता आर्या को टनकपुर महिला मोर्चा मंडल चुनाव प्रभारी, पूर्व राज्य दर्जा मंत्री शांति मेहरा को टनकपुर महिला मोर्चा मंडल का चुनाव संयोजक, बेतालघाट मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बोहरा को टनकपुर मंडल सहसंयोजक, वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ भुवन आर्य व नैनीताल नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी को टनकपुर मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।

To Top

You cannot copy content of this page